श्री गजानन महाराज की पावन धरती शेगांव में आयोजित
'गण गण गणत बोते- प्रत्यक्ष साक्षात्कार शिविर'
शेगांव - श्री गजानन महाराज के पदस्पर्श से पावन हुई भूमी!
यह भूमी अब एक गहन आध्यात्मिक संगम का द्वार खोलने जा रही है। यहाँ शेगांव की उच्च- भक्ति की ऊर्जा का संगम सद्गुरु श्री शिवकृपानंद स्वामीजी के चैतन्य प्रवाह के साथ होगा जिसमें स्वामीजी इस आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम बनकर प्रत्यक्ष अनुभूति प्रदान करेंगेI.

इस शिविर में क्या विशेष अपेक्षित है?
01
चैतन्य प्रवाह-
परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी दिव्य ऊर्जा के माध्यम हैं। उनके वचनों और सान्निध्य में चैतन्य का प्रवाह अनुभव होता है, जो शिविरार्थियों को आत्म-साक्षात्कार की दुर्लभ अनुभूति तक पहुँचा सकता है।
02
सरल भाषा में गहन प्रवचन-
स्वामीजी कुंडलिनी शक्ति, आभामंडल और वैचारिक प्रदूषण जैसे गूढ़ विषयों को सरल शब्दों में समझाते हैं, जो साधारण मनुष्य आसानी से ग्रहण कर ले।
03
सामूहिकता का महत्व-
"हजारों साधकों के साथ एक दिन ध्यान करना और अकेले हजारों दिनों तक ध्यान करना एक समान है"।
इस विशाल सामूहिक ऊर्जा के सानिध्य में साधक को विचारशून्य अवस्था सरलता से प्राप्त हो सकती है।
04
पूर्ण आध्यात्मिक वातावरण-
इस शिविर में घटित प्रवचन, ध्यान और प्रश्नोत्तर सत्रों से साधकों के जीवन में नई चेतना का संचार होता है।
05
सुलभता-
स्वामीजी कहते है कि जिस तरह वायु, जल, सूर्य प्रकाश प्रकृति नि:शुल्क प्रदान करती है उसी प्रकार से आध्यात्मिक ज्ञान का भी कोई मूल्य नहीं है, वह अमूल्य है। इसलिए यह शिविर सबके लिए नि:शुल्क खुला हैI.

'शेगांव अनुभव' का सार
'गण गण गणत बोते प्रत्यक्ष साक्षात्कार महाशिबिर' श्री गजानन महाराज की सिख का प्रत्यक्ष प्रकटन है।
यह शिविर ,श्री गजानन महाराज समाधि मंदिर के भक्तिमय वातावरण और, स्वामीजी के हिमालयीन ध्यानयोग के संस्कार संगम से आत्मा में दिव्य ऊर्जा का प्रत्यक्ष दर्शन करने का अनोखा मौका हैं। यहां से आप शांति ही नहीं, परीपूर्ण जीवन का समाधान और स्वधर्म का ज्ञान लेकर ही लौटेंगे।
Aatma Devo Bhava
Contact Us
helpline. 7666025555
IVR. 123-456-7890
© 2035 by Shree Shivkrupananad Swami Foundation

